जबलपुरमध्य प्रदेश

कार में भरी थी 35 पेटी शराब, कुण्डम पुलिस ने चालक को पकड़ा, देखे वीडियो ……

1.50 लाख की देशी शराब जब्त

जबलपुर, यशभारत। कुण्डम पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के मामले में एक कार चालक को गिरफ्तार कर 35 कार्टून में रखे 1750 पाव देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कुण्डम पुलिस को ग्राम समनापुर की कच्ची सड़क पर कुएं के पास एक बलेनो कार संदिग्ध हालत में खड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को जब्त किया और ट्रैक्टर की मदद से थाने लाया गया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें खाकी रंग के 35 कार्टून मिले, जिनमें 1750 पाव देशी शराब रखी थी। वाहन के संबंध में जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने कार चालक की तलाश कर उसे रांझी स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम अनुष कोल, पिता सुरेश कोल, निवासी कोलियाना मोहल्ला, मड़ई रांझी बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब और बलेनो कार जब्त कर उसके खिलाफ धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। शराब कहां से और किस व्यक्ति से प्राप्त की गई थी, इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शरदधर दुबे, महेन्द्र मरावी और आरक्षक विनीत चौकसे की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button