देश

26 जनवरी से पहले हाई अलर्ट: आतंकी साजिश का इनपुट, दिल्ली समेत बड़े शहरों में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था 

फेस रिकग्निशन से हर गतिविधि पर नजर

नई दिल्ली,एजेंसी। गणतंत्र दिवस से पहले खुफिया एजेंसियों ने देशभर में आतंकी हमले की आशंका जताई है। इनपुट के अनुसार खालिस्तानी आतंकी, जैश-ए-मोहम्मद, अलकायदा और बांग्लादेशी आतंकी संगठन 26 जनवरी के मौके पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। राजधानी दिल्ली समेत कई प्रमुख शहर संभावित निशाने पर बताए जा रहे हैं।

अलर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर अब विदेश में बैठे खालिस्तानी और कट्टरपंथी हैंडलरों के संपर्क में हैं। खुफिया विभाग के मुताबिक ये गैंगस्टर नेटवर्क हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय हैं और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश रच सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार इन आपराधिक सिंडिकेट्स के पास देशी हथियारों के साथ-साथ अत्याधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा मौजूद है। विदेशी खालिस्तानी और कट्टरपंथी हैंडलर इन नेटवर्क्स का इस्तेमाल अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारियां और सख्त कर दी हैं।

सुरक्षा में हाई-टेक बदलाव

गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और अर्धसैनिक बलों को कई अहम इनपुट मिले हैं। इसी के चलते इस बार सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को AI से लैस चश्मे दिए जाएंगे, जिनकी मदद से संदिग्ध व्यक्ति दिखते ही तुरंत अलर्ट जारी हो जाएगा।

फेस रिकग्निशन से हर गतिविधि पर नजर

सुरक्षा व्यवस्था के तहत फेस रिकग्निशन कैमरे भी लगाए गए हैं। किसी भी संदिग्ध चेहरे के सामने आते ही सिस्टम अलर्ट भेज देगा।

  • परेड रूट पर 6 CCTV कंट्रोल रूम

  • 1000 से ज्यादा हाई-डेफिनेशन कैमरे

  • पूरी नई दिल्ली में 31 CCTV कंट्रोल रूम सक्रिय

सिर्फ डेटाबेस में दर्ज आतंकियों ही नहीं, बल्कि अनजान चेहरों पर भी सिस्टम नजर रखेगा। इसके अलावा तीन-स्तरीय फिजिकल चेकिंग और तीन-स्तरीय वाहन जांच व्यवस्था लागू की गई है।

सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर कड़ी निगरानी और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button