भोपाल

हेडकांस्टेबल की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी  -आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

हेडकांस्टेबल की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी
-आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं
भोपाल यशभारत।
जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले पुलिस हेड कॉस्टेबल की पत्नी ने कल अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद निवासी चांदनी भदौरिया पति दिनेश भदौरिया (30) गृहणी थी। उनके पति पुलिस विभाग में हेड कॉस्टेबल के पद पदस्थ हैं। बीती रात वह अपने बच्चों को घुमाने के लिए लाल परेड ले गए थे। जहां से जब वह लौटे तो देखा कि कमरे का गेट अंदर से बंद है। जिसे खुलवाने के लिए पति दिनेश ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया और गेट अंदर से नहीं खुला तो उन्होंने गेट तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो उनकी पत्नी फंासी के फंदे पर लटकी हुईं थी। उन्होंने तुरंत पत्नी को फंदे से नीचे उतारा और एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस को कमरे की तलाशी लेने पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button