डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट की हत्या ,स्कूल से लोटे बच्चों ने मां का खून से सना हुआ शव देखा
पिता ने स्कूल जाकर बच्चों से कहा हम भोपाल जा रहे हैं

डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट की हत्या ,स्कूल से लोटे बच्चों ने मां का खून से सना हुआ शव देखा
इंदौर ,यश भारत। शनिवार को डाक कुंज कॉलोनी के ग्राउंड फ्लोर स्थित सरकारी आवास में डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी 40 साल की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई। स्कूल से लौटे दोनों बच्चों ने घर के अंदर मां का खून से सना हुआ शव देखा। घटना के बाद पति अखिलेश सैनी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 1:10 बजे के लगभग की है। जब दोनों बच्चे स्कूल से घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला था और अंदर तेज आवाज में टीवी चल रही थी। घर के भीतर पहुंचते ही उन्होंने मां का शव खून से सना हुआ देख। घबराकर बच्चों ने अपने नाना सत्यनारायण मालाकार को फोन किया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पिता ने स्कूल जाकर बच्चों से कहा हम भोपाल जा रहे हैं
परिजनों के मुताबिक घटना के वक्त दोनों बच्चे स्कूल में थे। शनिवार सुबह करीब 9:10 बजे अखिलेश सैनी स्कूल पहुंचा और बच्चों से कहा कि वह और उनकी मां भोपाल जा रहे हैं। उसने बच्चों से मौसी के घर चले जाने को कहा। साथ ही बताया कि उनकी एक्टिवा स्कूल में ही खड़ी रहेगी। उसने बेटी को घर की चाबी एटीएम कार्ड और जेवर की जानकारी भी दी। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे मौसी के घर नहीं गए और सीधे घर पहुंच गए। बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है जबकि बेटा चौथी कक्षा का छात्र है।
.jpeg)
पत्नी पर शक करता था आरोपी पति
पुलिस ने बताया कि उर्मिला सैनी एमजी रोड स्थित डिविजनल ऑफिस में पोस्टल असिस्टेंट थी। दोनों बच्चे पढ़ाई में होना हर है। बेटी स्कूल में बेस्ट गर्ल स्टूडेंट रह चुकी है और यूट्यूब पर भी प्रमोशन करती है। पति अखिलेश पत्नी पर शक करता था। आरोपी अखिलेश वर्क फ्रॉम होम में अगरबत्ती ट्रेडिंग का काम करता था।
आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस
सूचना मिलते ही सयोगितागंज थाना पुलिस, पलासिया थाना पुलिस एसीपी निधि दंडोतिया और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी पति अखिलेश सैनी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।







