जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

नरोत्तम मिश्रा भोपाल तलब, दतिया उपचुनाव में उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी भाजपा

नरोत्तम मिश्रा भोपाल तलब, दतिया उपचुनाव में उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी भाजपा

भोपाल/दतिया। दतिया उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद मचे राजनीतिक विवाद के बीच शनिवार को भाजपा नेतृत्व ने स्थिति संभालने के लिए उन्हें भोपाल तलब किया। मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि दतिया उपचुनाव में पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट घोषणा के बाद कुछ कार्यकर्ताओं के भावावेश में इस्तीफा देने की खबरें सामने आई हैं, लेकिन पार्टी के पास कोई औपचारिक इस्तीफा नहीं पहुंचा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा भाजपा के वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं तथा उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी दतिया उपचुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी और भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। भाजपा नेतृत्व के इस संदेश को दतिया में संगठनात्मक असंतोष शांत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की रणनीति माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button