इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बाली उमर के प्यार में चली गई नानी की जान

जबलपुर यश भारत। देशभर से इन दोनों रिश्तो को तार-तार करने वाली जिस तरह घटनाएं सामने आ रही है इन घटनाओं ने समाज को हिला कर रख दिया है। महानगरों से शुरू हुआ यह सिलसिला अब तो गांव-गांव तक पहुंच चुका है। ऐसी ही एक घटना हाल ही में मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सामने आई है। जिसमें एक नाबालिक लड़की ने अपने प्रेमी के चक्कर में उसे नानी को ही मौत के घाट उतार दिया जिसमें माता-पिता के निधन की बात न केवल उसी आसरा दिया बल्कि पालपोस कर बडा भी किया। लड़की ने नानी के शरीर पर चाकू इतने बार किये की पूरा बदन छलनी हो गया इतना ही नहीं शव को घसीट कर नाले में फेंक दिया। घटना रीवा जिले के तराई अंचल के अतरैला थाना क्षेत्र से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कोनी गांव की रहने वाली 60 वर्ष की गायत्री पांडे की नाबालिग नातिन के माता-पिता की मौत 10 वर्ष पूर्व हो चुकी थी। उसकी बात नई नैना केवल अपनी नातिन को हथरा दिया बल्कि पालपोस कर बडा भी किया। नातिन के गांव के ही एक लड़के से प्रेम संबंध स्थापित हो गए। जब इस बात का पता गायत्री को चला तो तो उसने नातिन की शादी जिले के ही एक गांव में 7 जून को कर दी। शादी के बाद 14 जून को जब लड़की वापस मायके आयी तो वह अपने प्रेमी से मिलने पहुंची। पहले दोनों ने मंदिर में शादी करआत्महत्या करने का प्लान बनाया। बाद में इन्होंने अपनी योजना बदल दी और नानी की हत्या की साजिश रच डाली। योजना के मुताबिक घटना वाली रात नातिन नानी को बातों में बहलाफुसला कर घर से करीब 100 मीटर दूर सुनसान जगह पर लाई और और चाकू से वार करके जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे डाला। प्रारंभिक जांच में पुलिस को महिला के शरीर में धारदार हथियार के चोट के निशान और घसीट में तथा खून के छीटों कि निशान भी मिले। पुलिस ने इसे अंधा हत्याकांड मानकर जांच पड़ताल शुरू की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो रहस्य की परतें खुलती गई। और पूरा मामला उजागर हो गया।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती और अवैध संबंध बने दोहरे हत्याकांड की वजह
पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर से भी ऐसी ही एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें एक महिला और उसके बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद शवों को कुएं में फेंक दिया।जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी छत्रपाल सिंगौर का मृतका सुनीता चतुर्वेदी से इंस्टाग्राम के जरिए परिचय हुआ। जो बाद में अवैध संबंध तक पहुंच गया। जब महिला ने साथ रहने के लिए बार-बार दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी ने अपने चचेरी भाई शुभम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। जानकारी के मुताबिक अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में अलग-अलग लोगों से एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद हुआ था। महिला की उम्र 30 35 वर्ष और बच्चे की उम्र 8-10 साल बताई गई। दोनों शवों को साड़ी में लपेटकर पत्थर बांधकर कुएं में फेंका गया था। पुलिस ने शवों को बरामद कर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि अमृत का रायपुर की रहने वाली थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज थी। मुख्य आरोपी छत्रपाल ने पुलिस को बताया कि मृतका बार-बार उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी। जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था तंग आकर उसने महिला को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली और इसमें अपने चचेरी भाई को शुभभ को भी शामिल कर लिया। 18 जून को यह लोग महिला को रायपुर से लेकर खमरिया पहुंचे और खेत में महिला और बच्चे की गला दबाकर हत्या करने के बाद उनके शवो को कुएं में फेंक दिया।

 

रिश्तो की लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम – पार्ट 10

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button