वाहन रैली पड़ी भारी, बीजेपी किसान मोर्चा भिंड जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त

वाहन रैली पड़ी भारी, बीजेपी किसान मोर्चा भिंड जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त
भोपाल यश भारत। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए भिंड जिले के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त कर दी है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर से भिंड तक निकाली गई सैकड़ों वाहनों की रैली संगठन की नाराजगी का कारण बनी। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऊर्जा बचत और अनावश्यक ईंधन खर्च से बचने की अपील के बावजूद बड़े स्तर पर वाहन रैली निकाले जाने को गंभीरता से लिया गया। प्रदेश संगठन ने इसे अनुशासनहीनता से जोड़ते हुए कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह फैसला लिया गया। किसान मोर्चा की रैली के बाद संगठन स्तर पर लगातार चर्चा चल रही थी जिसके बाद आखिरकार जिलाध्यक्ष पद से हटाने की कार्रवाई की गई। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा संगठन में संदेश गया है कि पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा को लेकर किसी भी स्तर पर सख्ती बरतने की जायगी







