जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

“भाजपा राज में अपराधियों के हौसले बुलंद, महिलाएं असुरक्षित – प्रधानमंत्री जी जवाब दें”: रवि सक्सेना

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता  रवि सक्सेना ने एक तीखा बयान जारी करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश आज अपराधों की राजधानी बन चुका है, जहाँ आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चिओं की सुरक्षा, उनकी अस्मिता ख़तरे में है और भाजपा सरकार कुम्भकर्णी नींद में सो रही है।

श्री सक्सेना ने कहा,
“खंडवा जिले में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप और हत्या की वीभत्सपूर्ण घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। यह सिर्फ एक मामला नहीं है — पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बाढ़ आई हुई है। भाजपा सरकार इस पर कोई प्रभावी कदम उठाने की बजाय मौन साधे बैठी है।”

मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल पर उठाए सवाल
श्री सक्सेना ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की निष्क्रियता पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि
“जब मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही खुलेआम दुष्कर्म हो रहे हैं, तब प्रदेश की बाकी जनता की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भाजपा के कई मंत्रियों पर गंभीर आरोप हैं, जिनमें कोर्ट की अवमानना से लेकर सेना का अपमान तक शामिल हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सरकार कूपमँडूप बनी हुयी है।”

भाजपा नेताओं के कुकृत्यों की लंबी फेहरिस्त
“अशोकनगर से लेकर खरगोन, सतना से लेकर मन्दसौर, जबलपुर तक भाजपा के नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ बदसलूकी, मारपीट, यौन उत्पीड़न और अन्य आपराधिक गतिविधियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। बावजूद इसके ना तो पार्टी उन्हें निष्कासित करती है, नाहीं सरकार उन पर कानूनी कार्रवाई करती है। यह अपराधियों को संरक्षण देने की संस्कृति है, जो भाजपा शासन की पहचान बन चुकी है।”

प्रधानमंत्री मोदी जी से सवाल

श्री रवि सक्सेना ने कहा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी आप भोपाल आ रहे हैं। हम प्रदेश की जनता की ओर से आपसे प्रश्न पूछते हैं:

क्या ‘बेटी बचाओ’ सिर्फ एक जुमला था?

आपकी सरकार में बेटियाँ सुरक्षित क्यूँ नहीं हैं?

क्या मंत्री विजय शाह और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जैसे दोषी मंत्रियों को बचाना आपकी प्राथमिकता है?

क्या आप बताएँगे कि मध्य प्रदेश में अपराध रोकने के लिए आपकी भाजपा सरकार नें प्रभावी कदम क्यूँ नहीं उठाये ?”
आशा है आप इन शाश्वत सवालों के ज़वाब अपनी भोपाल यात्रा पर अवश्य देंगे!

कांग्रेस का संकल्प
श्री सक्सेना ने अंत में कहा कि कांग्रेस पार्टी हर महिला, हर पीड़ित परिवार, और हर नागरिक के साथ खड़ी है। हम इन अपराधों को न सिर्फ सदन में उठाएँगे, बल्कि सड़कों से लेकर हर जिले और गाँव तक आवाज बुलंद करेंगे। “मौन रहने का वक्त नहीं है। यह समय अन्याय के खिलाफ संघर्ष का है, और कांग्रेस यह लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button