स्वरा भास्कर की कथित टिप्पणी के विरोध में करणी सेना ने दिया आवेदन मां पद्मावती और जौहर परंपरा के अपमान का आरोप, एमपी नगर थाने में कार्रवाई की मांग
Karni Sena submits memorandum protesting Swara Bhasker's alleged remarks Accusations of insulting Queen Padmavati and the tradition of Jauhar; demand for action lodged at MP Nagar police station.

स्वरा भास्कर की कथित टिप्पणी के विरोध में करणी सेना ने दिया आवेदन
मां पद्मावती और जौहर परंपरा के अपमान का आरोप, एमपी नगर थाने में कार्रवाई की मांग
भोपाल, यश भारत। अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मां पद्मावती और क्षत्राणियों की जौहर परंपरा को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर की ओर से शनिवार को एमपी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया। संगठन ने कथित बयान को आपत्तिजनक बताते हुए अभिनेत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। करणी सेना जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि इतिहास आराध्य देवियों और बलिदान की गौरवशाली परंपराओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे मामलों में कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की मांग करेगा। वहीं संगठन से जुड़े लोगों की ओर से अभिनेत्री के खिलाफ इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।







