जबलपुरमध्य प्रदेश

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर के संवेदनशील इलाकों में मार्च

शांति बनाए रखने की अपील

जबलपुर, यशभारत। मोहर्रम पर्व के दौरान शहर में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ सहित नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल एवं आरएएफ के जवान शामिल रहे।

फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर घंटाघर, बड़ी ओमती चौक, छोटी ओमती, बेलबाग तिराहा, लकड़गंज, फूटाताल, सराफा चौक, मिलौनीगंज, मछली मार्केट, बूढ़ी खेरमाई, चारखंबा, बहोराबाग और रद्दी चौक होते हुए गोहलपुर तिराहे पर संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च में सीएसपी गोहलपुर मधुर पटेरिया, सीएसपी कोतवाली रीतेश कुमार शिव, सीएसपी ओमती सोनू कुर्मी, थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल, बेलबाग थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर, लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य, हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाष चंद बघेल, गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि जबलपुर पुलिस शहरवासियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने या अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button