जबलपुरमध्य प्रदेश

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल, जबलपुर एसोसिएशन ने दिया समर्थन

ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग

जबलपुर,यशभारत। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर जबलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि यह हड़ताल ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आयोजित की जा रही है। उनका आरोप है कि ऑनलाइन दवा सप्लायर्स द्वारा जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिससे मरीजों को गंभीर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

केमिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि बिना उचित निगरानी और चिकित्सकीय सलाह के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से गलत दवा वितरण, नकली दवाओं की आपूर्ति तथा मरीजों की सुरक्षा से जुड़े कई खतरे उत्पन्न हो रहे हैं। इसका सीधा असर आम जनता और मरीजों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और दवा वितरण व्यवस्था को नियंत्रित एवं सुरक्षित बनाया जाए। पदाधिकारियों का कहना है कि यह आंदोलन केवल व्यापारिक हितों के लिए नहीं, बल्कि आम नागरिकों और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। जबलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शहर के सभी दवा व्यापारियों से 20 मई की हड़ताल में सहभागी बनने और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button