जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
पुल से नारियल उठाने के धोखे में बहा 4 साल का मासूम,
मझौली थाना क्षेत्र की घटना .तलाश जारी

पुल से नारियल उठाने के धोखे में बहा 4 साल का मासूम,
मझौली थाना क्षेत्र की घटना .तलाश जारी
जबलपुर यशभारत।मझौली थाना क्षेत्र के कुम्हार बाड़ा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। पुल के पास नारियल देखकर उसे उठाने के धोखे में चार साल का मासूम प्रियांशु पटेल पानी के तेज बहाव में जा गिरा और देखते ही देखते बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से मासूम की तलाश शुरू की गई। नदी के आसपास और पानी के बहाव वाले क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मासूम का पता नहीं चल सका था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।घटना के बाद से मौके पर ग्रामीणों की काफी भी लगी हुई है।







