Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

नामांतरण अटका कर मांगी रिश्वत, ईओडब्ल्यू ने पटवारी को दबोचा, देखे वीडियो…..

जबलपुर, यशभारत। अधारताल तहसील में दुकान के नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगने वाले पटवारी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने गुरुवार दोपहर रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पटवारी मनोज बघेल पर शिकायतकर्ता से नामांतरण के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। ईओडब्ल्यू की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए गायत्री मंदिर के पास से पटवारी को 2 हजार रुपए लेते पकड़ा।

 

जानकारी के अनुसार कटंगी निवासी शरद विश्वकर्मा की मां के नाम से ग्रीन सिटी, माढ़ोताल में एक दुकान है। दुकान के नामांतरण के लिए शरद ने अधारताल तहसील कार्यालय में आवेदन किया था। नामांतरण की प्रक्रिया में पटवारी मनोज बघेल की रिपोर्ट एवं कार्रवाई होना थी। बताया गया कि नामांतरण का आदेश जारी होने के बाद भी पटवारी द्वारा प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही थी।

आरोप है कि नामांतरण करने के एवज में पटवारी ने शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए की मांग की। रिश्वत की मांग से परेशान होकर शरद विश्वकर्मा ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू से की। शिकायत की प्राथमिक पुष्टि के बाद ईओडब्ल्यू ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

गुरुवार दोपहर तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2 हजार रुपए लेकर पटवारी के पास पहुंचा। जैसे ही पटवारी मनोज बघेल ने रुपए लिए, वहां पहले से मौजूद ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button