जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
सीएस अनुराग जैन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, 10 दिन पहले यश भारत ने बताया था


भोपाल यशभारत। मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल में एक साल की वृद्वि कर दी गई है। वे इसी माह के अंतिम दिन सेवानिवृत्त होने जा रहे थे। उनके कार्यकाल की वृद्वि के आदेश बुधवार को जारी कर दिए गए हैं। उनकी सेवावृद्वि की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री डां मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर एक्स पर ट्वीट कर दी है। उन्होंने एक्स पर सीएस अनुराग जैन के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा है कि मप्र साशन के मुख्य सचिव अनुराग जैन जी, आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं। आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सत्त प्रयासें से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं। उल्लेखनीय है कि श्री जैन के कार्यकाल में वृद्वि का समाचार यशभारत ने ही सबसे पहले प्रकाशित किया था।








