Top-5Yash Bharat Exclusiveइंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशनरसिंहपुरफिल्मी दुनियाभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराज्यशिक्षा
घर के पीछे से फरार हुआ शराब तस्कर, 65 लीटर अवैध शराब जब्त… देंखे वीडियो

घर के पीछे से फरार हुआ शराब तस्कर, 65 लीटर अवैध शराब जब्त… देंखे वीडियो
जबलपुर, यश भारत। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 65 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुलौआ चौक स्थित शिव बारात घर के सामने रहने वाले अभिषेक उर्फ बड्डू बर्मन के पास बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है।
सूचना पर एसआई किशोर बागड़ी और रामराज की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, टीम जैसे ही गली में पहुंची, अभिषेक अपने घर के सामने से दरवाजा खोलकर पीछे के रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां 6 पेटी देसी शराब और 2 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने शराब की गणना कर करीब 65 लीटर शराब जब्त की है। थाना प्रभारी बीडी द्विवेदी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।







