अक्षय नवमी पर बाबा घाट में उमड़ी महिलाओं की भीड़
आंवला पूजन के बाद किया दीपदान,महापौर महिला पार्षदों के साथ पहुंचीं घाट

अक्षय नवमी पर बाबा घाट में उमड़ी महिलाओं की भीड़
आंवला पूजन के बाद किया दीपदान,महापौर महिला पार्षदों के साथ पहुंचीं घाट

कटनी,यशभारत। अक्षय नवमी पर बाबा घाट पर आंवला पूजन और दीपदान के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी। महिलाओं ने आंवले के वृक्ष का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। घाट पर दीपदान के साथ पर्व की धार्मिक परंपराएं निभाई गईं।
इस आयोजन में महापौर प्रीति संजीव सूरी भी महिला पार्षदों के साथ बाबा घाट पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से आंवला पूजन और दीपदान किया। इस दौरान घाट पर मौजूद महिलाओं से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
महापौर ने कहा कि अक्षय नवमी भारतीय परंपरा में आस्था और प्रकृति से जुड़ा पर्व है। आंवले के वृक्ष के पूजन के माध्यम से परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है। ऐसे आयोजन सामाजिक मेलजोल और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का अवसर भी देते हैं। इस अवसर पर पार्षद शकुंतला सोनी, रेखा तिवारी, पूर्व पार्षद रचना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।







