साइबर ठगी का नया खेल,शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 32 लाख की ठगी
स्टेट साइबर टीम ने नागपुर से एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जबलपुर,यशभारत। डिजिटल अरेस्ट और लगातार बढ़ती साइबर ठगी की वारदातों के बीच जबलपुर स्टेट साइबर टीम ने साइबर ठगी के नए खेल का पर्दाफाश किया है। दरअसल शातिर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति को 32 लाख रुपए का चूना लगाया है। स्टेट साइबर टीम ने 32 लाख की ठगी का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के एक सदस्य को नागपुर से धर दबोचा है। स्टेट साइबर टीम के अनुसार, सतना जिले के रहने वाले कारोबारी अभिजीत जैन साइबर ठगों के सोशल मीडिया पर शेयर ट्रेडिंग में रुपए लगाने पर दोगुना मुनाफा कमाने का विज्ञापन देखकर झांसे में आ गए।
शिकायत मिलने पर साइबर टीम ने पीड़ित को तत्काल 17 लाख रुपए रिफंड कर दिए गए थे और उस बैंक अकाउंट को खंगालना शुरू किया, जिसमें रुपए ट्रांसफर की गई थी। जिस अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए वह नागपुर के रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर मिला। इसके बाद जबलपुर से गई टीम आरोपी को गिरफ्तार कर जबलपुर ले आई। साइबर टीम के मुताबिक़ इस मामले में अन्य लोगो की तलाश ज़ारी है।







