भोपालमध्य प्रदेश

मान , मेयो नर्सिंग कॉलेज पर एनएसयूआई के गंभीर आरोप, एफआईआर और मान्यता निरस्त करने की मांग फर्जी फैकल्टी दिखाकर मान्यता लेने का आरोप, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का दावा

NSUI levels serious allegations against Mayo Nursing College; demands FIR and cancellation of accreditation Accusations of securing accreditation by presenting fake faculty; claims that students' futures are being jeopardized

मान , मेयो नर्सिंग कॉलेज पर एनएसयूआई के गंभीर आरोप, एफआईआर और मान्यता निरस्त करने की मांग

फर्जी फैकल्टी दिखाकर मान्यता लेने का आरोप, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का दावा

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल स्थित मान मेयो नर्सिंग कॉलेज की मान्यता प्रक्रिया को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन का दावा है कि कॉलेज प्रबंधन ने 2025 26 सत्र की मान्यता प्राप्त करने के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों और एक शासकीय कर्मचारी को फैकल्टी के रूप में दर्शाया जो नियमों का उल्लंघन और छात्रों के साथ धोखाधड़ी का मामला है। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि यदि वास्तविक रूप से कार्यरत नहीं रहने वाले व्यक्तियों को फैकल्टी बताकर मान्यता हासिल की गई है तो यह शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर आघात है। इससे न केवल नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होती है बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ होता है जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर अधिकतम पांच दिनों में रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कॉलेज संचालकों फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। एनएसयूआई ने मांग की है कि मान मेयो नर्सिंग कॉलेज की मान्यता तत्काल निरस्त कर छात्रों को उपयुक्त नर्सिंग कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही संस्थान को आगामी पांच वर्षों तक मान्यता प्रक्रिया से प्रतिबंधित किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा और मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को भी सह आरोपी बनाए जाने की मांग करेगा। हालांकि इन आरोपों पर कॉलेज प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button