भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

55 जिलों की मिट्टी से बना ‘महाकलश, व्यापारियों की एकता का मुख्यमंत्री को दिया संदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में CAIT का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, समृद्ध व्यापारी-समृद्ध मध्यप्रदेश का लिया संकल्प

55 जिलों की मिट्टी से बना ‘महाकलश, व्यापारियों की एकता का मुख्यमंत्री को दिया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में CAIT का भव्य शपथ ग्रहण समारोह,  समृद्ध व्यापारी-समृद्ध मध्यप्रदेश का लिया संकल्प

भोपाल, यश भारत। प्रदेश के व्यापारियों की एकजुटता, सम्मान और समृद्धि के संकल्प के साथ कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश का प्रदेशव्यापी अभियान  समृद्ध व्यापारी-समृद्ध मध्यप्रदेश बुधवार  18 नवंबर 2026 को भोपाल में आयोजित भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में व्यापारी  CAIT के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

55 जिलों की मिट्टी से तैयार हुआ एकता का महाकलश

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रदेश के सभी 55 जिलों से एकत्रित मिट्टी से तैयार किया गया महाकलश रहा। समृद्धि कलश यात्रा के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख बाजारों से मिट्टी एकत्रित की गई थी। इस मिट्टी को प्रदेश के व्यापारियों के परिश्रम, संघर्ष, ईमानदारी और संगठनात्मक एकता का प्रतीक बनाया गया। सभी जिलों की मिट्टी से बने महाकलश के माध्यम से प्रदेश के व्यापारिक समुदाय की सामूहिक शक्ति और एकजुटता का संदेश दिया गया।

22 लाख व्यापारियों को एक मंच पर लाने का संकल्प

CAIT ने मध्यप्रदेश के लगभग 22 लाख व्यापारियों को एक साझा मंच पर जोड़ने का लक्ष्य रखा है। संगठन का उद्देश्य छोटे, मझोले और बड़े व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर सरकार एवं संबंधित विभागों तक पहुंचाना और उनके अधिकारों तथा हितों की प्रभावी पैरवी करना है। गर्व से कहो हम व्यापारी हैं के नारे के साथ संगठन ने प्रदेश के 55 जिलों और 230 विधानसभा क्षेत्रों तक अपनी पहुंच मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी ने ली शपथ

समारोह में CAIT मध्यप्रदेश की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी आयोजित किया गया। पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा  संगठन को मजबूत बनाने  छोटे और मझोले कारोबारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा प्रदेश के व्यापारिक समुदाय को एकजुट करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व सहित व्यापारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री सुमित अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता पाटिल सहित संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, चेयरमैन सुनील अग्रवाल, केन्द्रीय मीडिया प्रभारी एवं भोपाल जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा सहित आशीष, उषा अग्रवाल तथा प्रदेशभर से आए व्यापारी और CAIT के पदाधिकारी समारोह में शामिल हुए।

व्यापारियों की समृद्धि से प्रदेश की आर्थिक मजबूती का लक्ष्य

CAIT पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी हैं। छोटे और मझोले व्यापारियों को संगठित एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय कारोबार को नई गति मिलेगी। ई-कॉमर्स की चुनौतियों, व्यापारिक समस्याओं और व्यापारियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी संगठन एकजुट होकर काम करेगा। समृद्ध व्यापारी-समृद्ध मध्यप्रदेश’ का संदेश लेकर आयोजित यह समारोह प्रदेश के व्यापारिक समुदाय की एकता और सहभागिता का प्रतीक बना। 55 जिलों की मिट्टी से तैयार महाकलश ने यह संदेश दिया कि प्रदेश की समृद्धि में हर जिले, हर बाजार और हर व्यापारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button