मध्य प्रदेशराज्य
दमोह-छतरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार की मौके पर मौत

दमोहlछतरपुर हाईवे पर मारा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गई है।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।







