जबलपुरमध्य प्रदेश

हनुमानताल तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पुलिस शिनाख्त में जुटी, देखे वीडियो ……

सफाईकर्मी की नजर पड़ी तो मचा हड़कंप

जबलपुर,यशभारत। हनुमानताल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हनुमानताल तालाब में एक व्यक्ति की लाश उतराती हुई दिखाई दी। तालाब में सफाई के लिए पहुंचे नगर निगम के सफाईकर्मी ने शव को पानी में देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।.

सूचना मिलते ही हनुमानताल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन मौके पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक कौन है और तालाब तक कैसे पहुंचा, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान हैं या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button