भोपालमध्य प्रदेश
स्कूल के लिए निकली 8वीं की छात्रा का स्टोर रूम में मिला शव, एमपी नगर पुलिस जांच में जुटी

स्कूल के लिए निकली 8वीं की छात्रा का स्टोर रूम में मिला शव, एमपी नगर पुलिस जांच में जुटी
भोपाल, यशभारत। भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में लापता हुई 13 वर्षीय छात्रा का शव शुक्रवार शाम एक सरकारी क्वार्टर के स्टोर रूम से बरामद किया गया। छात्रा गुरुवार सुबह 10:40 बजे अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार रात गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
शुक्रवार शाम करीब 6:38 बजे तलाशी के दौरान पुलिस को छात्रा का शव मिला। शुरुआती निरीक्षण में शरीर और पैरों पर चोट के निशान तथा हाथ की नस कटी पाई गई है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी जब्त किया है जो अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असल वजह साफ होगी। फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल्स को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।







