आयुष राज्य मंत्री की अफसरों के साथ बैठकः कोरोना कम हो रहा है इसलिए फील्ड में जाकर काम करें अधिकारी

जबलपुर, यशभारत। प्रदेश के आयुष स्वतंत्र प्रभार व जल संसाधन राज्यमंत्री रामकिशोर नानो कांवरे ने आज गुरूवार को सर्किट हाउस में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयुष ग्राम व हेल्थ वेलनेस सेंटर के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। राज्य मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अब कोरोना कम हो रहा है इसलिए फील्ड मंे जाकर काम करें। लोगों को आयुष से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आयुष विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। मंत्री श्री कांवरे ने बरगी के पास सुखरी में निर्माणाधीन हेल्थ वेलनेस सेंटर का अवलोकन भी किया।
आयुष ग्रामों में क्या हो रहा अधिकारियों से ली जानकारी
प्रदेश के आयुष स्वतंत्र प्रभार व जल संसाधन राज्यमंत्री रामकिशोर नानो कांवरे ने आयुष महाविद्यालय में अधिकारियों की बैठक आयोजित की। बैठक में अधिकारियों से आयुष ग्रामों मंे क्या एक्टीविटी है इसकी जानकारी ली गई। ग्रामीणों को आयुष योजनाओं का कितना लाभ प्राप्त हो रहा है इस बारे में अधिकारियों से पूछा गया। इस दौरान अधिकारियों ने राज्यमंत्री के समक्ष बताया कि लगातार ग्रामीणों से संपर्क कर उनके सेहत के बारे में पूछा जा रहा है। बेहतर से बेहतर परिणाम आए इसके लिए अधिकारी मौके पर जाकर ग्रामीणों से चर्चा कर रहे हैं। अधिकारियों के इस जवाब पर मंत्री ने संतोष जताते हुए कहा कि जबलपुर संभाग में आयुष योजनाओं पर बेहतर काम हो इसके लिए लगातार मानीटरिंग की जरूरत है। सबको मिलकर काम करना होगा। आयुष योजना से आदिवासी समुदाय के लोग वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान रखा जाए।






