खमरिया के आवासीय परिसर में तेंदुओं की चहलकदमी, गुरुद्वारा और टाइप -2के पास घूमते देख ठिठके रहवासी
वन विभाग ने नहीं की कोई प्रभावी कार्यवाही

जबलपुर यश भारत। गत दिवस आयुध निर्माणी खमरिया के आवासीय परिसर ईस्ट लेंड में स्थित गुरुद्वारा के पास घूमते नजर आया।तेंदुए को देख आसपास के लोग ठिठक गए। क्षेत्र के कई लोगों ने तेंदुए की चहलकदमी का विडियो वायरल किया। यूं तो खमरिया क्षेत्र में तेंदुओं का दिखना आम है लेकिन जब जब भी वह दिखता है लोगों में चर्चा का विषय बन जाता है।
उल्लेखनीय है कि खमरिया निर्माणी में पहले से ही तेंदुओं की उपस्थिति बनी हुई है। बताया जाता है कि अब तो उनका कुनबा भी बढ़ गया है। बढ़ते कुनबे के बाबजूद यद्यपि तेंदुए हिंसक नहीं हुए फिर भी उसकी प्रकृति हिंसक होने के कारण लोगों में भय बना रहता है। यूनियनों द्वारा चिंता जताये जाने पर ओएफके प्रबंधन ने जगह जगह पिंजरे भी रखवा दिए हैं। लेकिन अभी तक कोई तेंदुआ पिंजरे के अंदर फटका तक नहीं है।वन विभाग को भी प्रबंधन की ओर से अनेक पत्र लिखे जा चुके हैं। लेकिन अब तक वन विभाग ने भी कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की है ।
इनका कहना है
क्षेत्रीय लोगों ने तेंदुए की चहलकदमी की फोटो वायरल की है। वह गुरुद्वारा के पास घूमते हुए देखा जा रहा है।वन विभाग को इसकी जानकारी दी जाएगी।
अविनाश शंकर
पीआरओ/ओएफके जबलपुर







