जबलपुरमध्य प्रदेश

कांबिंग गश्त में वर्षों से फरार 282 वारंट तामील, 107 गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

देर रात आने-जाने वालों से की गई पूछताछ

जबलपुर। अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार रात व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। रात 9 बजे से 9 अगस्त की रात 2 बजे तक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने वारंटियों और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी।

अभियान के दौरान पुलिस ने कई वर्षों से फरार 107 गैर जमानती वारंट, 102 गिरफ्तारी वारंट और 73 जमानती वारंट, कुल 282 वारंट तामील किए। लंबे समय से पुलिस से बच रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

अभियान के दौरान सक्रिय गुंडे-बदमाशों की भी जांच की गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखानों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा देर रात आने-जाने वालों से पूछताछ की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button