मध्य प्रदेशराज्य

दुबई से लौटते ही शिकंजे में ‘महाठग’: मुनाफे का झांसा देकर 1.10 करोड़ की ठगी : आरोपी को दबोचकर पीड़ितों ने पुलिस को सौंपा

रीवा| इवेंस्ट के नाम पर मूलतः मऊगंज जिले के रहने वाले विकास तिवारी नामक युवक पर दर्जनभर लोगों ने करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप लगाया है।

 

युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह दुबई में रह रहा है। इन दिनों गांव आने की सूचना पर पीड़ित सक्रिय हुए और रीवा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

 

इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि एक युवक को कुछ लोग थाने लेकर आए है। जो आरोप हैं, उसकी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द युवक को करने वाले लोगों का आरोप है कि प्रॉपर्टी में इवेंस्ट सहित अन्य योजनाओं के नाम पर धन तीन से चार गुना तक किए जाने की बात कहीं गई थी। लेकिन बाद में पता चला कि वे लोग ठगी के शिकार हो गए हैं। सतना जिले के बेला निवासी सुनील सिंह राठौर के मुताबिक, ठगी के आरोपी से

लगभग डेढ़ साल पहले रीवा में मुलाकात हुई थी रुपए इंवेस्ट किए जाने के बाद कुछ समय तक प्रॉफिट के नाम पर राशि मिलती रही, लेकिन बाद में पैसा मिलना बंद हो गया युवक के परिवार के लोगों से मिलने पर वे धमकी देने लगे। युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रह थी, जो रीवा में मिल गया। उसे पुलिस के हवाल किया गया है|

सुनील सिंह राठौर, राजीव विश्वकर्मा, शिवम गुप्ता, महेश थारवानी, केसी मिश्रा, राकेश कुशवाहा, विवेक सिंह, राजेश दुबे, दिनेश बजाज, विवेक मिश्रा, प्रदीप गुप्ता एवं शिवदयाल कुशवाहा द्वारा ठगी की शिकायत थाने में की गई है। ठगी की राशि 1 करोड़ 10 लाख बताई गई है। इनके अलावा कई अन्य लोगों के साथ भी ठगी किए जाने के आरोप हैं। जिससे यह राशि कई करोड़ हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button