तीन दिन तक चलेगा पचमढ़ी में भाजपा का प्रशक्षिण शिविर – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे ..

तीन दिन तक चलेगा पचमढ़ी में भाजपा का प्रशक्षिण शिविर
– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे
भोपाल यशभारत। पचमढ़ी मे 14 से 16 जून के बीच भाजपा का प्रशक्षिण शिविर का अयोजित किया जाएगा। शिविर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। पीएम मोदी 31 मई को भोपाल तो शाह व नड्डा जून में पचमढ़ी जाएंगे। पचमढ़ी में भाजपा ने विधायकों व सांसदों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश से 2 लाख से ज्यादा महिलाओं की मौजूदगी रहेगी। इसके बाद भाजपा पचमढ़ी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी में जुट जाएगी। यह शिविर 15 से 16 जून तक लगेगा। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के विवादित बयान ने सियासी पारे को बढ़ाया है उससे अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा की छवि खराब हुई है। जिसे लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व में असंतोष जताया है। कहा जा रहा है कि यदि पार्टी ने साफ कर दिया है कि ऐसी बयानबाजी से नेता यदि बाज नहीं अए तो फिर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। लेकिन इस कड़े कदम से पहले पार्टी नेतृत्व अपने विधायक और सांसदों सहित पार्टी नेताओं का प्रशिक्षित करना चाहती है। इसमें बाहर से आए भाजपाई और पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच की खाई को भी खत्म करने की कोशिश की जाएगी। सूत्रों की मानें तो पार्टी कुछ वरिष्ठ नेताओं के बीच मची वर्चस्व की लड़ाई से खफा है। वह चाहती है कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को उन सभी लोगों को स्वीकार करना होगा, दूसरे दलों से भाजपा में आए हैं और पार्टी की विचारधार को लेकर काम कर रहे हैं। ऐसे में बाहरी और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच किसी भी मुद्दे पर मतभेद और मनभेद नहीं होना चाहिए। इधर बीते रविवार को जब दिल्ली में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए की बैठक ले रहे थे तब उन्होंने नेाताओं को संभल कर बोलने की सलाह दी थी। इस मामले में प्रदेश में मुख्यमंत्रियों और दूसरे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कहा गया था कि उन्हें अपने सहयोगियों को इस संबंध में समझाइश देनी होगी। इधर भाजपा नेता प्रशिक्षण शिविर को लेकर अपनी तरह से बात रख रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी के संविधान के अनुसार हर पांच साल में विधायकों और सांसदों को प्रशिक्षित करने के लिए शिविर आहूत किए जाते हैं। चुनाव के तत्काल बाद किया जाता है। जिससे विधायक हो या फिर सांसद उन्हें पार्टी की विचारधारा, कार्यशैली और जनहित के मुद्दां की समझ आ सके। उनका कहना है कि इस वर्ष की शुरुआत में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का कार्यक्रम था, लेकिन संगठन चुनाव के चलते इसे आगे बढ़ाया गया। 2 से 3 जून तक मप्र कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। मप्र सरकार के सभी मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद भाजपा का प्रशिक्षण शिविर लगेगा। पाइन फॉरेस्ट या ग्रैंड व्यू होटल परिसर मे बैठक संभावित नर्मदापुरम प्रशासन द्वारा बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पाइन फॉरेस्ट या फिर ग्रैंड व्यू होटल में से किसी एक जगह पर कैबिनेट बैठक की तैयारियां प्रस्तावित हैं। बताया जाता है कि अगर मौसम साफ रहा तो पाइन फॉरेस्ट में कैबिनेट हो सकती है जहां पिछली बार भी कैबिनेट हो चुकी है। इसके अलावा अगर मौसम गड़बड़ रहने की स्थिति रही तो ग्रैंड व्यू होटल परिसर के लॉन में बैठक की तैयारियां की जाएंगी। इसके लिए डोम बनाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा यहां बनाए गए राजभवन कैम्पस को भी विकल्प के रूप में शामिल किया गया है।







