बीजेपी सिंगरौली जिला पदाधिकारियों की घोषणा

बीजेपी सिंगरौली जिला पदाधिकारियों की घोषणा
राजेश तिवारी और सुरेंद्र सिंह वैश्य बने उपाध्यक्ष
यशभारत। भारतीय जनता पार्टी ने सिंगरौली जिले के नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष और माननीय विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है। इस सूची में 19 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री जैसे पद शामिल हैं।

इस नई टीम में राजेश तिवारी और सुरेंद्र सिंह वैश्य को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ कृष्णकुमार कुशवाहा, पूनम गुप्ता, विनोद चौबे (कचनी), और प्रदीप शाह भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
वहीं, विजया सिंह पटेल, लालपती साकेत, और योगेंद्र द्विवेदी को महामंत्री का पद मिला है। सूची के अनुसार, विक्रम सिंह चंदेल, द्रोपदी सिंह, श्रीमती प्रीति पनाडिया, आलोक यादव, हर्ष सिंह, संदीप झा, रेखा यादव, और सुमन सिंह को मंत्री पद सौंपा गया है।
इसके अलावा, अंजनी जायसवाल को कोषाध्यक्ष और विजय वैश्य को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। इस सूची को सुरेंद्र लाल शाह, जिलाध्यक्ष, भाजपा, सिंगरौली ने जारी किया है।







