बरगी डैम क्रूज हादसा: 12वां शव बरामद, 9 वर्षीय श्री मयूरम को एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने निकाला बाहर

बरगी डैम क्रूज हादसा: 12वां शव बरामद, 9 वर्षीय श्री मयूरम को एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने निकाला बाहर
जबलपुर, यश भारत। बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में रविवार को एक और मासूम का शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है। हादसे के बाद से लगातार चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने 9 वर्षीय श्री मयूरम का शव पानी से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से बच्चा लापता था, जिसकी तलाश सेना, गोताखोरों, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार कर रही थीं। रविवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
बरगी जलाशय में हुए इस क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन की ओर से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है






