जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

72 घंटे से अंधकार में डूबा अचलौनी ग्राम तीन दिन पूर्व जल गया था ट्रांसफार्मर

Achaluni village has been in darkness for 72 hours The transformer had burnt three days ago

72 घंटे से अंधकार में डूबा अचलौनी ग्राम

तीन दिन पूर्व जल गया था ट्रांसफार्मर

जबलपुर यशभारत। बोरिया विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले अचलोनी ग्राम में 72 घंटे से लाइट बंद पड़ी है जिससे ग्रामीणों को इस बारिश के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारों ने बताया कि ट्रांसफर जल जाने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत संबंधितो को की गई बावजूद इसके इसमें कोई सुधार कार्य नहीं किया गया। जिससे पूरा गांव अंधेरे में है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ट्रांसफार्मर को न बदले जाने को लेकर ग्रामीणों का रोष गहराता जा रहा है। ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले जल गया। इससे करीब दर्जनों घर अंधेरे में डूब गए। ग्रामीणों ने तत्काल ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दिया था। बावजूद इसके आज तक उसे बदला नहीं गया। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, वहीं पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिन लोगों ने इनवर्टर लगा रखा है, उसकी बैट्री चार्ज न होने से शोपीस बन गई हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही। ग्रामीणों ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में जब बोरिया बिधुत वितरण केंद्र के जेई स्वर्ण सिंह मनकोटिया से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति की जाएगी।
ज़हरीले जीव जन्तुओं का खतरा बना
बता दें कि अचलौनी ग्राम में विगत तीन दिनों से लाइट बंद होने के कारण बारिश और उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को जहरीले जीव जन्तुओं का भी खतरा बना रहता है। इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बच्चे डिब्बी या फिर टार्च जलाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button