एमपी पुलिस में बड़ा बदलाव: 11 नहीं, अब 16 SP बनेंगे DIG

एमपी पुलिस में बड़ा बदलाव: 11 नहीं, अब 16 SP बनेंगे DIG
केंद्र ने 5 नए पदों को दी मंजूरीलंबे समय से लटकी पदोन्नति को मिली गति
तीन बैच के 16 IPS अफसर एक साथ होंगे पदोन्नत
भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश पुलिस के आईपीएस (IPS) अधिकारियों के लिए यह एक बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने राज्य पुलिस में डीआईजी (DIG) स्तर के पांच नए पदों को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब एसपी स्तर के कुल 16 अधिकारी डीआईजी पद पर पदोन्नत किए जाएंगे, जबकि पहले यह संख्या 11 थी।
प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति काफी समय से लंबित थी, जिसे अब गति मिली है। केंद्र से नए पदों की स्वीकृति मिलने के बाद अब 2010, 2011 और 2012 बैच के कुल 16 अधिकारी एक साथ डीआईजी रैंक में पदोन्नत किए जाएंगे। यह पहली बार है जब तीन अलग-अलग बैचों के अफसर एक साथ पदोन्नत हो रहे हैं। डीपीसी जल्द, 1 जनवरी 2026 की स्थिति में प्रमोशनआईपीएस अफसरों की डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) को लेकर प्रस्ताव तैयार कर मुख्य सचिव अनुराग जैन को भेजा जा चुका है।
पहली बार तीन बैच के अफसर एक साथ DIG रैंक में पदोन्नत किए जाएंगे
साल 2010 बैच के राकेश कुमार सगर, आरएस बेलवंशी, किरणलता केरकेट्टा, मनोज राय शामिल हैं. साल 2011 बैच के अफसरों में रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढ़ा, सिमाला प्रसाद, असित यादव का नाम प्रमुख है. उनके अलावा साल 2012 बैच के अफसरों में मयंक अवस्थी, विवेक सिंह, कुमार प्रतीक, शिव दयाल, शैलेंद्र सिंह चौहान, आलोक कुमार सिंह, रघुवंश सिंह और विकास पाठक का नाम है.
DG के लिए तीन रैंक भी स्वीकृत
केंद्र सरकार ने साल 2026 के लिए डीजी रैंक के तीन पदों को मंजूरी प्रदान की है. उक्त पदों पर 1994 बैच के अफसर अनंत कुमार सिंह, आशुतोष राय और राजाबाबू सिंह का नाम है. एडीजी और आईजी के भी दो-दो पद बढ़ाए गए हैं. एडीजी के पद जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा और भोपाल आईजी अभय सिंह पदोन्नत होंगे. साल 2008 बैच के अफसर सियाश ए. और ललित शाक्यवार आईजी के पद पर पदोन्नत होंगे. सियाश सीआईडी और शाक्यवार शिकायत शाखा में डीआईजी है. इसी बैच के जयदेवन ए. सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर हैं, इसलिए 2008 बैच के सभी अफसर आईजी बन जाएंगे.






