मध्य प्रदेशराज्य

नृशंस हत्याकांड : खामोश कमरा, गहरा राज: 68 वर्षीय बुजुर्ग के कत्ल से दहला क्षेत्र 

सतना । सतना में वृद्ध की हत्या के बाद हड़कंप मच गया । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भाद के पास पशुपतिनाथ कॉलोनी में 68 वर्षीय वृद्ध की हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। रमाशंकर गर्ग की धारदार हथियार से हत्या एक निर्माणाधीन मकान में हुई थी। पुलिस इन सुरागों के आधार पर आगे की जांच कर रही है और सबूत की कड़ियां लगातार जोड़कर आरोपियों तक पहुंच बना रही है।

 

बताया जा रहा है की जांच में आर्थिक लेनदेन का मामला भी सामने आया है। पुलिस मृतक के परिजनों, परिचितों और लेनदारों से पूछताछ कर रही है।

 

कमरे से बदबू आने पर शक हुआ । तो वही सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और बाहर से बंद मकान का दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हुई। कमरे में चारपाई पर रमाशंकर गर्ग का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, शव कई दिन पुराना लग रहा था।

 

बताया जा रहा है कि मृतक के चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से कई गहरे घाव थे। घटनास्थल की स्थिति और शव को देखकर शुरुआती अनुमान है कि बुजुर्ग पर सोते समय हमला किया गया।

 

हमले के दौरान मच्छरदानी भी कटी हुई थी। इससे लगता है कि आरोपी ने मच्छरदानी के ऊपर से ही वार किए होंगे। पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार और आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button