Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर गूंज रहे छठी मैया के पारंपरिक गीत

जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान हो रहा लोकगीतों का प्रसारण

जबलपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्रियों को पर्व की परंपरा, संस्कृति एवं उल्लास से जोड़ने के लिए विशेष पहल की गई है। इसके तहत जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडलों के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से छठ महापर्व के पारंपरिक लोकगीतों का प्रसारण किया जा रहा है। जबलपुर मंडल के जबलपुर, मदन महल, कटनी, सतना, मैहर, नरसिंहपुर, पिपरिया, सागर, दमोह एवं रीवा, भोपाल मंडल के भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, बीना एवं गुना तथा कोटा मंडल के कोटा, गंगापुर सिटी, झालावाड़ सिटी, बारां, भरतपुर एवं सवाई माधोपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है।

केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव’ एवं ‘काँच ही बाँस के बहंगिया’ जैसे लोकप्रिय गीत विशेष रूप से बिहार एवं पूर्वांचल की ओर यात्रा कर रहे यात्रियों को अपनी संस्कृति और घर-परिवार से जुड़ाव का सुखद एहसास करा रहे हैं।पश्चिम मध्य रेल की यह पहल त्योहार के दौरान यात्रियों को बेहतर एवं आत्मीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ देश की समृद्ध लोक संस्कृति और क्षेत्रीय परंपराओं के प्रति सम्मान को भी प्रोत्साहित कर रही है। इससे रेलवे स्टेशन आवागमन के केंद्र के साथ पर्व की खुशियों और सांस्कृतिक जुड़ाव के सहभागी बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button