भोपालमध्यप्रदेश

दिग्गजों के काफिलों ने रोकी राजधानी की रफ्तार, जाम से बचने को रॉन्ग साइड दौड़े वाहन

दिग्गजों के काफिलों ने रोकी राजधानी की रफ्तार, जाम से बचने को रॉन्ग साइड दौड़े वाहन

​राजनाथ, योगी और ओम बिरला के भोपाल आगमन पर 10 प्रमुख पॉइंट्स पर लगा जाम, सुरक्षा घेरे के बीच फंसी रही आम जनता

​भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल की सड़कों पर गुरुवार को VVIP सुरक्षा व्यवस्था का भारी दबाव आम राहगीरों की परेशानी का सबब बन गया। काशीबाई की त्रयोदशी और शांति भोज में शामिल होने पहुंचे देश के शीर्ष नेताओं के काफिलों को रास्ता देने के लिए शहर की यातायात व्यवस्था दिनभर प्रभावित रही। 5 से 8 मिनट के ट्रैफिक हॉल्ट ने शहर के करीब 10 प्रमुख चौराहों पर वाहनों का ऐसा दबाव बनाया कि काफिला गुजरने के काफी देर बाद तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम से निकलने की जल्दबाजी में कई वाहन चालकों ने रॉन्ग साइड का सहारा लिया, जिससे हादसे का खतरा भी मंडराता रहा।

​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत अन्य बड़े नेताओं के मूवमेंट के चलते एयरपोर्ट से लेकर शहर के प्रमुख हिस्सों में कड़ा सुरक्षा पहरा रहा। काफिलों की आवाजाही के दौरान एयरपोर्ट रोड, लालघाटी और VIP रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। इसके साथ ही मोती मस्जिद से कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा और बीयू-मिसरोद मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरे शहर का ट्रैफिक नेटवर्क गड़बड़ा गया।

​लगातार लग रहे जाम और समय की देरी से परेशान होकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों ने यातायात नियमों को ताक पर रख दिया। कई स्थानों पर लोग डिवाइडर और कट से रॉन्ग साइड में वाहन निकालते नजर आए। इस अव्यवस्था के कारण वैकल्पिक मार्गों पर भी वाहनों का गुत्थमगुत्था हो गया और ट्रैफिक पुलिस को हालात सामान्य करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button