Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

कटनी में ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी, दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, 10 से 15 करोड़ की चोरी का अनुमान

किसना डायमंड एंड गोल्ड शोरूम से सोने-हीरे के जेवरात पार, 10 से 15 करोड़ की चोरी का अनुमान

 

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां मुख्य मार्ग पर स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शोरूम के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे बदमाश सोने और हीरे के करोड़ों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। गुरुवार रात सामने आई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। चोरों ने शोरूम की दीवार में बड़ा छेद किया और भीतर दाखिल होकर डिस्प्ले काउंटरों तथा तिजोरियों में रखे कीमती आभूषण समेट लिए। वारदात में कितने जेवर चोरी हुए हैं, इसका आकलन किया जा रहा है। शोरूम संचालक मोहन बजाज ने चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 12 से 15 करोड़ रुपये बताई है, जबकि पुलिस का शुरुआती अनुमान करीब 10 करोड़ रुपये का है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की आवाजाही और वारदात से जुड़े सुराग मिल सकें।पुलिस को आशंका है कि चोरी की इस बड़ी वारदात में किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने अलग-अलग पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। करोड़ों की इस चोरी ने शहर के व्यापारिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button