क्राइस्ट चर्च स्कूल एल्युमिनाई एसोसिएशन द्वारा केन्द्रीय जेल में स्वास्थ्य शिविर
275 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

जबलपुर,यशभारत। केन्द्रीय जेल जबलपुर में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में क्राइस्ट चर्च स्कूल एल्युमिनाई एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं गर्म कपड़े वितरित करने संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छाती रोग विशषज्ञ डॉ. स्पंदन विश्वास, हड्डी रोग विशषज्ञ डॉ. प्रियांशु दीक्षित, डॉ. नितिन वाधवा, नाक कान गला रोग विशषज्ञ डॉ. सुरजा राय, डॉ. नवीन चावला, डॉ. राहुल वाधवा, नेत्र रोग विशषज्ञ डॉ. शब्बीर हुसैन, दन्त रोग विशषज्ञ डॉ. वाय.सी. चाउ, चर्म रोग विशषज्ञ डॉ. अक्षय सक्सेना, डॉ. निहित अग्रवाल के द्वारा लगभग 275 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। बुजुर्ग एवं असहाय बंदियों को गर्म कपड़े वितरित किये गये।
कार्यक्रम में क्राइस्ट चर्च स्कूल एल्युमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष यतिन पटेल, कार्यक्रम आयोजन के संयोजक डॉ० वाय.सी. चाउ, जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश, रूपाली शर्मा, गणेश सिंह, सहायक जेल अधीक्षक प्रशांत चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन कल्याण अधिकारी सरिता घारू द्वारा किया गया।







