देश

ब्रेकिंग : कांग्रेस के आधा दर्जन आक्रोशित पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, कलेक्टर से जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग, बरही अग्निकांड का असर

कटनी, यशभारत। दीपावली की रात बरही नगर के अग्रवाल परिवार में हुए दर्दनाक अग्निकांड की गूंज अब प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है। अग्निकांड में हुई 6 लोगों की मौत और उसके बाद उजागर हुई प्रशासनिक व नगर परिषद की घोर लापरवाहियों के विरोध में नगर परिषद बरही के कांग्रेस पार्षदों ने अपने पदों से सामूहिक त्यागपत्र देने का बड़ा फैसला लिया है।
कांग्रेस पार्षदों ने कटनी कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर अपना सामूहिक त्यागपत्र सौंपा और हादसे के लिए दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। 11 नवंबर 2026 को कलेक्टर कटनी को भेजे गए पत्र में पार्षदों ने लिखा कि दीपावली की रात (8 नवंबर 2026) नगर परिषद बरही क्षेत्र के अग्रवाल परिवार में हुए भीषण अग्निकांड में 6 बेकसूर लोगों की असामयिक मृत्यु ने सभी को गहरे शोक और आक्रोश से भर दिया है। पत्र में स्पष्ट किया गया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने नगर परिषद की आपातकालीन व्यवस्थाओं तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। घटना से आहत होकर, नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए समस्त कांग्रेसी पार्षद अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

सामूहिक त्यागपत्र देने वाले पार्षद

सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंपने वाले कांग्रेस पार्षदों में प्रमुख रूप से शामिल हैं, उनमें श्रीमती प्रज्ञा अजय वर्मा (पार्षद – सरदार वल्लभ भाई वार्ड क्र. 01। श्रीमती शिवकुमारी राजेश वंशकार (पार्षद – चन्द्रशेखर आजाद वार्ड क्र. 04। श्रीमती अंजू कोल (पार्षद – महात्मा गांधी वार्ड क्र. 09। गोवर्धन बढ़ई (पार्षद – मौलाना आजाद वार्ड क्र. 10। पत्र में वार्ड क्र. 05 की पार्षद श्रीमती नैंसी अमित गुप्ता एवं वार्ड क्र. 11 की पार्षद श्रीमती पूजा राधेश्याम ताम्रकार का नाम भी उल्लेखित है। त्यागपत्र देने के साथ ही पार्षदों ने कलेक्टर से पुरजोर मांग की है कि इस पूरे अग्निकांड की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच के दौरान जिन भी अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित अग्रवाल परिवार को न्याय मिल सके। कांग्रेस पार्षदों के इस कदम से नगर परिषद बरही के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है और जन-आक्रोश की नई लहर देखने को मिल रही है।IMG 20261111 WA0657

IMG 20261111 WA0656

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button