जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
भाजपा मंडला जिले की नई कार्यकारिणी घोषित, 19 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

भाजपा मंडला जिले की नई कार्यकारिणी घोषित, 19 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
मंडला, यश भारत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा मंडला जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने सूची जारी करते हुए 19 पदाधिकारियों के नाम घोषित किए

जारी सूची में जयवंत झा, राजेश/कस्तूरचंद जैन, मंजू टक्कावाह, प्रिया पुरवे, महेन्द्र पटेल, शैलेश मिश्रा और महेन्द्र राठौर सहित आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं, पंडित सिंह पुरवे, संतोष रजक और नरेश चंद्रोल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, देवेंद्र झा, कृष्णा पंचवानी, जोरावर सिंह, श्रद्धा उइके, शशिकला श्रीवास, कौशल्या मरावी और रक्षा अय्यावाले को जिला मंत्री बनाया गया है। अखिल सिहोरे को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।





