Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

महिला क्लर्क की शिकायत पर लार्डगंज पुलिस ने दर्ज किया मामला, मोबाइल चैट और कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी

 

जबलपुर, यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर अजय सिंह ठाकुर के खिलाफ एक महिला क्लर्क ने छेड़छाड़ और मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर पिछले करीब एक साल से उसे परेशान कर रहे थे। शिकायत के आधार पर लार्डगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के मुताबिक, डॉक्टर उसके कार्यालय आने-जाने के दौरान पीछा करते थे और कई बार उसके केबिन में घंटों बैठे रहते थे। आरोप है कि घर जाते समय भी पीछा किया जाता था। मोबाइल पर संदेश भेजकर प्यार का इजहार करने के साथ आपत्तिजनक बातें भी लिखी जाती थीं। मना करने के बावजूद कथित हरकतें बंद नहीं हुईं। परेशान होकर महिला ने परिजनों को जानकारी दी और उनके साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। उसने पुलिस को मोबाइल चैट के स्क्रीनशॉट और कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी हैं। इस मामले में पहले डॉक्टर ने महिला के भाई के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। अब महिला की शिकायत पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। सीएसपी अखिलेश गौर के अनुसार, महिला की शिकायत और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button