देश

कटनी : फ्रिज में हुए शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

सुबह 6:24 बजे मिली सूचना, सिविल लाइन जोन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा

कटनी, यशभारत। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही रोड ओवरब्रिज के नीचे स्थित गुप्ता कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक मकान में आग लग गई। घटना की सूचना सुबह 6:24 बजे स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन जोन से दमकल वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान में रखे फ्रिज में विद्युत शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। आग लगने से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की।IMG 20261110 WA0105

IMG 20261110 WA0103 IMG 20261110 WA01021

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button