देश

बरही : एक साथ निकली 6 अर्थियों से नम हुईं आँखें, काल बन गई दीवाली, अग्निकांड में उजड़ गया हँसता-खेलता परिवार

कटनी, यशभारत। बरही नगर में दीपावली की रात एक क्रॉकरी दुकान सह मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी, बहू, दो नातिनें और 2 महीने का मासूम शामिल है। रात करीब 12 बजे भड़की इस आग ने पूरी तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह जब एक साथ छह अर्थियाँ उठीं, तो पूरा बरही नगर गहरे सदमे में डूब गया और हर किसी की आँखें नम हो गईं।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के निर्देश दिए सीएम ने

दीपावली पर्व के दौरान कटनी जिले के बरही और सिवनी जिले के छपारा में आग लगने की दुखद घटनाओं में दो परिवारों के कई सदस्यों की असामयिक मृत्यु पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।IMG 20261109 WA0595

IMG 20261109 WA0594 IMG 20261109 WA0593

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button