देश

ब्रेकिंग : बरगवां के किस्ना ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, पुलिस मौके पर मौजूद, कर रही जांच

कटनी, यशभारत। बरगवां स्थित किसना ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात की खबर मिल रही है। अज्ञात चोर ज्वेलर्स से करोड़ों का माल ले जाने में सफल हो गए। सुबह कर्मचारी जब शो रूम खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देख अवाक रह गए। सूचना मिलने पर माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। उत्सुकता वश काफी लोग भी जमा हो गए हैं। बताया जाता है कि अज्ञात चोरों ने ज्वेलर्स के पिछले हिस्से में दीवार पर सेंध लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया और ज्वेलरी लेकर रफू चक्कर हो गए। आज सुबह जब ज्वेलर्स संचालक मोहन बजाज  दुकान पहुंचे, तब उन्हें इस वारदात का पता लगा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना माधवनगर पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कमल मौर्य के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। ज्वेलरी शॉप के अंदर से लेकर पिछले हिस्से तक चप्पे-चप्पे का मुआयना किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीव्ही फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि चोर ज्वेलरी शॉप से कितने का जेवरात ले गए। डॉग स्कवाड को भी बुलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड निवासी मोहन बजाज का बरगवां रोड पर कृष्णा ज्वेलर्स के नाम से बड़ा शोरूम है। रोज की तरह सुबह जब संचालक और कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। शोरूम की पिछली दीवार टूटी हुई थी और शोकेस व तिजोरी से करोड़ों की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस शोरूम और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके।IMG 20261112 WA0592

IMG 20261112 WA0595 IMG 20261112 WA0588 IMG 20261112 WA0580

IMG 20261112 WA0572

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button