मुख्य ख़बरें

दिनदहाड़े 12 लाख की चोरी : आधे घंटे में चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवरात, क्षेत्र में हड़कंप

रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती पड़रा में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।

चोरों ने सूने आवास को निशाना बनाते हुए महज आधे घंटे के भीतर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की जानकारी सामने आई है।
पीड़ित नागेंद्र सिंह ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस चोरों की पहचान और उनकी तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button