Top-5देशभोपालमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भरा राज्यसभा का नामांकन

भोपाल, यशभारत। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन दाखिल किया. वे सुबह करीब 11:30 बजे विधानसभा भवन पहुंचे. नॉमिनेशन से पहले पुरी ने गुरुद्वारे में माथा टेका और करुणा धाम आश्रम पहुंचकर संत सुदेश शांडिल्य महाराज से आशीर्वाद लिया. उधर, नामांकन के दौरान विरोध की आशंका के बीच पुलिस ने युवा कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में लिया.
 

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 28 अक्टूबर को उन्हें मध्य प्रदेश से प्रत्याशी घोषित किया था. बता दें कि यह सीट केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन द्वारा 13 अक्टूबर को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी. मुरुगन का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था, जिस पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button