Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

लार्डगंज में देर रात फायरिंग से हड़कंप, पुरानी रंजिश में तरुण मेहता को बनाया निशाना

जबलपुर,यशभारत।

लार्डगंज में देर रात फायरिंग से हड़कंप, पुरानी रंजिश में तरुण मेहता को बनाया निशाना

जबलपुर,यशभारत। लार्डगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई। जहा तीन आरोपियों ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते तरुण मेहता पर हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा पहले उससे पैसों की मांग की और इनकार करने पर गोली चला कर हत्या का प्रयास  किया गया । गोली तरुण के घुटने में लगी, जबकि चाकू से भी हमला किए जाने की बात सामने आई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि मामले में आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तरुण और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश थी, इसी विवाद के चलते आरोपियों ने उससे पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गोलीबारी कर दी। इस दौरान तरुण के घुटने में गोली लगी। घटना के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button