मुख्य ख़बरें

12 साल का ‘वनवास’ खत्म: बबली गैंग का 10 हजारी लल्लू यादव पुलिस के शिकंजे में… पढ़े पूरी खबर

सतना। डकैत बबली-लवलेश गैंग से जुड़े और पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को धारकुंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के जमुनिहाई टिकरिया निवासी लल्लू यादव (45) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, चित्रकूट थाना क्षेत्र में बकरी चोरी की घटना के बाद सतना पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे और एसडीओपी चित्रकूट राजेश सिंह बंजारे के निर्देश पर धारकुंडी, मझगवां, बरौंधा और चित्रकूट पुलिस की टीमों को जंगलों में सर्चिंग के लिए लगाया गया था।

इसी दौरान धारकुंडी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह की टीम को सूचना मिली कि लंबे समय से फरार लल्लू यादव अपने गांव पहुंचा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को वर्ष 2015 के अपराध क्रमांक 72/15 में भारतीय दंड संहिता की धारा 364ए, 323, 506, 34 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 11/13 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह सहित प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, अखिलेश्वर सिंह, अजय साकेत, आरक्षक गंभीर रावत, राजकुमार गिरी और चालक संदीप पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button