देशमुख्य ख़बरेंविदेश

तबाही मचा रहे प्रदर्शनकारी छात्र, 15 साल के लड़के ने महिला के मुंह में लगाई आग, 

फ्रांस में प्रदर्शन के नाम पर खुलेआम दंगा

तबाही मचा रहे प्रदर्शनकारी छात्र, 15 साल के लड़के ने महिला के मुंह में लगाई आग, 

शिक्षा में सुधार के नाम पर फ्रांस की सड़कों पर उपद्रव और खौफनाक मंजर देखा जा रहा है। खस्ताहाल इंफ्रास्ट्रक्चर और बजट कटौती के विरोध में शुरू हुआ स्कूली छात्रों का प्रदर्शन अब बेकाबू दंगों में तब्दील हो चुका है। पूरे देश में 500 से ज्यादा स्कूल बंद कर दिए गए हैं और करीब चार हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसा लग रहा है कि छात्रों के प्रदर्शन की आड़ में दंगाइयों ने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया है।

एक खतरनाक वीडियो सामने आया है जिसमें 15 साल के एक उपद्रवी ने एक महिला के मुंह में आग लगा दी। महिला उपद्रवी से शांत रहने की अपील कर रही थी। महिला की बात सुनकर वहां मौजूद कुछ लड़कों ने उसे बस स्टॉप की तरफ धकेल दिया। इसी बीच एक चेहरा ढके हुए 15 साल का लड़का आगे बढ़ा और उसने महिला के चेहरे की ओर आग की लपटें छोड़ दीं। गनीमत यह रही कि महिला ने अपने हाथों और शॉपिंह बैग से अपना चेहरा बचाने की कोशिश की। डॉक्टरों के अनुसार महिला की जान बच गई है लेकिन उसका चेहरा झुलस गया है।
ज्यादातर दंगाइयों ने मुंह को मास्क से ढंक रखा है ताकि उनकी शिनाख्त ना हो पाए। हालात ये हैं कि फ्रांस के कई शहरों में गाड़ियां जल रही हैं, पुलिसवाले आंसू गैस के गोले छोड़ रहे हैं और उपद्रवी तोड़फोड़ कर रहे हैं।

फ्रांस में प्रदर्शन के नाम पर खुलेआम दंगा

  • फ्रांस में स्कूलों और यूनिवर्सिटीज के पास दो दिनों तक चले हिंसक विरोध-प्रदर्शनों में करीब 4000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  • छात्रों का कहना है कि ये विरोध-प्रदर्शन स्टाफ की कमी, जर्जर इमारतों, खचाखच भरी क्लास, सरकारी बजट में कटौती और लंबे शेड्यूल की वजह से हो रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने गुरुवार को एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और मंत्रियों के दौरे रद्द कर दिए हैं।
  • गुरुवार को इस आंदोलन से 350 से ज्यादा हाई स्कूल और लगभग 30 यूनिवर्सिटी कैंपस प्रभावित हुए हैं। 83 पुलिसकर्मी और 119 छात्र और स्कूल स्टाफ घायल हुए हैं।
  • फ्रांस के शिक्षा मंत्री एडुआर्ड गेफ़्रे ने BFMTV को बताया कि गुरुवार को फ्रांस के लगभग 3,700 हाई स्कूलों में से एक-तिहाई से ज्यादा स्कूल बंद रहे या उनमें कामकाज बाधित रहा और शुक्रवार को 400 से ज्यादा स्कूल बंद रहे।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मार्सिले के विक्टर ह्यूगो हाई स्कूल के प्रिंसिपल पर पेट्रोल डालकर उन्हें जला दिया गया। उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। जबकि रूएन और पेटिट-क्वेविली में हुए हमलों में दो अन्य प्रिंसिपल घायल हुए। पुलिस ने कई शहरों में आंसू गैस का इस्तेमाल किया। रॉयटर्स की रिपोर्ट है कि छात्रों ने अधिकारियों पर सख़्त और दमनकारी तरीके अपनाने का आरोप लगाया है। इस बीच अधिकारी कई स्कूलों में हिंसा और आगजनी की कोशिशों को लेकर चेतावनी दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button