Top-5इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

मध्यप्रदेश में कलेक्टरों के तबादले, दिलीप कुमार यादव बने सागर के नए कलेक्टर

प्रतिभा पाल पर्यटन विकास निगम की प्रबंध संचालक बनीं,

जबलपुर, यश भारत। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में सागर, सिवनी और देवास जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। शासन के आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

WhatsApp Image 2026 10 27 at 17.01.31

दिलीप कुमार यादव होंगे सागर के नए कलेक्टर

इस फेरबदल में दिलीप कुमार यादव (2014 बैच) को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के प्रबंध संचालक पद से हटाकर सागर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। सिवनी की कलेक्टर नेहा मीना को देवास जिले की कमान सौंपी गई है। वहीं, देवास के कलेक्टर ऋतुराज को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत अंजू अरुण कुमार को सिवनी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button