
जबलपुर यशभारत। सिख धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम गुरु, जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 2 नवम्बर रविवार को सिविक सेंटर स्थित माता गुजरी महिला महाविद्यालय मैदान से अपराह्न 3 बजे पारंपरिक नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जो क्रमशः मालवीय चौक, करमचंद चौक, ओमती, बड़ा फव्वारा, सुपर मार्केट होता हुआ संध्या बेला में गुरुद्वारा मढ़ाताल में समाप्त होगा । पश्चात रात्रि 8 बजे तक कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा। इसके पूर्व गुरुनानकस्थली गुरुद्वारा मढ़ाताल में धन्य गुरु नानक तथा झूलते निशान रहें पंथ महाराज के* आदि ओजस्वी जयघोष के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में साध संगत द्वारा बसंती निशान साहिब लहराने की कार सेवा की गई । इस दौरान इमलीवाला इंजी. वर्क्स, सरदार जसपाल सिंह माकन, कुलविंदर सिंह पवन, हरदीप सिंह परमार, सुरिंदर कौर छावड़ा, गुरप्रीत सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह चावला, तेजिंदर सिंह निझावन परिवार को चोला साहिब भेंट करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। दूसरी तरफ गुरु ननानक विद्यालय मढ़ाताल में भी कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर आदि आयोजनों के साथ निशान साहिब लहराया गया । सभा अध्यक्ष गजिन्दर सिंह बांगा ने आभार व्यक्त किया और प्राचार्या ज्योत्सना आचार्य ने संचालन किया । 5 नवम्बर को सदर स्थित गैरीसन मैदान में धूमधाम से गुरुनानक जयंती मनाई जाएगी जिसमें देश के विख्यात रागी जत्थे और विद्वतजन शिरकत करेंगे। जत्थेदार कुलदीप सिंह बंसल, प्रधान साहब प्रताप सिंह विरदी, महा सचिव सुखविंदर सिंह रील, कोषाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह सेहमी, अवतार सिंह बांगा, जतिंदर सिंह सैनी, अमनदीप सिंह विरदी, प्रबंधक एम. एस. नागी, रजिंदर सिंह धंजल, सुरिंदर सिंह अहलूवालिया एवं प्रबंधक कमेटी द्वारा साध संगत से उपस्थिति एवं सहयोग की अपील की गई है।







