जबलपुरमध्य प्रदेश
CRIME NEWS JABALPUR, वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सुबह मिली लाश

जबलपुर यश भारत/ बीती रात बरगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगेली रोड में एक वाहन चालक ने बान को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए 35 वर्षीय अज्ञात युवक को टक्कर मार दी इस दुर्घटना युवक के सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोट आने के कारण मौके पर ही अधिक रक्तस्राव हो गया और उसकी मौत हो गई उक्त दुर्घटना की सूचना मंगेली ग्राम के पूर्व सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया पुलिस के अनुसार मृतक एवं टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात है पुलिस द्वारा दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है/







